करोड़पति की बेटी का प्यार चढ़ा परवान! प्रेमी को पाने के लिए कर दिया बड़ा कांड, 1.25 करोड़ की लूट का ऐसे हुआ खुलासा

UP Crime News: मुरादाबाद में एक युवती ने अपने प्यार को पाने के लिए ऐसा कारनामा रचा कि हर कोई हैरान रह गया. युवती का अपने प्रेमी के साथ इश्क का ऐसा परवान चढ़ा कि अपने ही घर पर डकैती डलवा दी. युवती ने बेहद शातिराना अंदाज में अपने प्रेमी के साथ लूटकांड को अंजाम दिया कि पुलिस भी चकमा खा गई. पुलिस के लिए भी यह घटना चुनौती बन गई थी, क्योंकि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे थे. फिलहाल, पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी समेत तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानें पूरा मामला.

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के थाना नागफनी अंतर्गत अकबर कंपाउंड में रहने वाली एक युवती ने अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर घर पर ही बड़ी डकैती को अंजाम दे दिया. युवती ने अपने प्रेमी को घर के लॉकरों की चाबी दे दी और 11 मई की सुबह अपनी प्लानिंग के तहत घर से अंदर प्रवेश करा दिया. युवती का पति बड़ी से चतुराई के साथ घर से अंदर प्रवेश कर गया और जब पूरा परिवार सो रहा था. इस दौरान बंधक बनाया और करीब सवा करोड़ रुपए लेकर रफूचक्कर हो गया.

पुलिस को गुमराह करने के लिए डीवीआर भी ले गए साथ

इस घटना ने पुलिस पर भी खड़े कर दिए. पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही थी, लेकिन कोई सबूत हाथ नहीं लगने की वजह से पुलिस के भी हाथ खाली रहे. क्योंकि आरोपियों ने घर पर लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए. इसलिए पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. लेकिन कहते हैं न कि आरोपी कितना भी पावरफुल और शातिर हो लेकिन वह कानून से नहीं बच सकता. ठीक वैसा ही हुआ, भले ही शातिराना अंदाज से डकैती को अंजाम दिया गया लेकिन अंत में सभी आरोपी पकड़ा गए.

शादी नहीं होने पर दिया वारदात को अंजाम

मामला हाई प्रोफाइल और सुर्खियों में रहने के बाद पूरा प्रशासनिक तंत्र एक्टिव हो गया और 4 टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी. कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और कड़ियां जोड़ी गई, तो शक की सुई पीतल कारोबारी की बेटी यानी घर पर ही आकर रुकी. फिर क्या पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो खुलासा हुआ. जानकारी के मुताबिक, प्रेमी-प्रेमिका दोनों करीब 10 सालों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन जाति अलग होने की वजह से दोनों की शादियां नहीं हो पा रही थी, जिसकी वजह से उन्होंने यह प्लानिंग की. फिलहाल, अब आरोपी सलाखों के पीछे हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *