आज 15 मई को चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं. वहीं सूर्य अगले 30 दिनों तक इसी राशि में रहने वाले हैं. शुक्रवार को माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है. ऐसे में ग्रहों के मेल से कुछ राशियों पर आज माता लक्ष्मी की कृपा हो सकती है. तो चलिए जानते हैं, कैसा रहने वाला है आज का दिन.
मेष
आज आपकी राशि में चंद्रमा प्रवेश करने वाले हैं. ऐसे में आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए. मन में थोड़ी चिंता रहेगी, जिसे कंट्रोल करें नहीं तो, आपकी तबीयत बिगड़ सकती है. स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए योग करें.
वृषभ
आज आपकी राशि में सूर्य का प्रवेश है. इससे छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है. अपने गुरु का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें. आर्थिक मामलों में भी सुधार होगा और नौकरी व्यापार के क्षेत्र में माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी.
मिथुन
आज आपको आर्थिक लाभ तो मिलेगा लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है. अभी के लिए नौकरी में बदलाव करने से बचें. आपके परिवार का आपको पूरा समर्थन मिलेगा, कोई भी फैसला सोच समझकर लें.
कर्क
नौकरी के क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा. हालांकि उत्साह में आकर कोई भी गलती ना करें, इसका खामियाजा आपको बाद में उठाना पड़ सकता है. अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें.
सिंह
आज आपकी किस्मत आपके साथ हैं. आप जिस क्षेत्र में भी जाएंगे, वहां आपको सफलता मिलेगी. आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और नौकरी में नए अवसर मिल सकते है. हालांकि परिवार को आपसे थोड़ी शिकायत रह सकती है.
कन्या
आज आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी हुई है. नौकरी के क्षेत्र में सफलता के योग्य नजर आ रहे हैं. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें. अगर आप लंबे समय से नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता संभव है.
तुला
नौकरी के क्षेत्र में आपके अच्छे दिन चल रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें. बजरंगबली की पूजा करें और अपने वाणी पर नियंत्रण रखें. कुछ भी ऐसा ना बोलें जिससे किसी को भी बुरा महसूस हो.
वृश्चिक
आप पर माता लक्ष्मी की कृपा है. जिस भी क्षेत्र में आप जाएंगे उस क्षेत्र में सफलता मिलेगी. पहले से मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा. खुद पर भरोसा बनाए रखें. परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा.
धनु
आज आपको नौकरी के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. इससे आपका आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगा. वैवाहिक जीवन में भी खुशियां आने वाले हैं. मन को शांत रखने की कोशिश करें.
मकर
आज आप परिवार के साथ थोड़ा ज्यादा समय बिता सकते हैं. धार्मिक यात्रा के योग्य बनते भी नजर आ रहे हैं. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें. अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें नहीं तो घाटा हो सकता है.
कुंभ
आपके लिए भी दिन शुभ है. माता रानी की कृपा आप पर बरसेगी. नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा.
मीन
अभी आप पर माता लक्ष्मी की खास कृपा है. हालांकि परिवार के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिलेगा. छात्रों के लिए भी सफलता के द्वारा खुलने वाले हैं, आप केवल मेहनत करते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.


















