रायपुर में बम बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, आरोपी विनय देवांगन गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी रायपुर में बम बनाने से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

संदिग्ध बैग मिलने से मचा था हड़कंप

मामला उस समय सामने आया जब रावाभाठा इलाके में एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई थी।

जांच में मिली विस्फोटक सामग्री

बम निरोधक दस्ते की प्रारंभिक जांच में बैग से लो इंटेंसिटी विस्फोटक सामग्री और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध उपकरण मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी।

तकनीकी जांच के बाद आरोपी दबोचा गया

पुलिस ने लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ की जा रही है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी का मकसद क्या था और इस पूरे मामले में उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, निगरानी बढ़ाई गई

घटना के बाद पुलिस ने रावाभाठा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

हर पहलू से जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *