तपती धूप, सूखे आंगन और जलते आसमान के बीच
आज हर नन्हा पक्षी बस एक बूंद पानी और कुछ दाने की आस में भटक रहा है…
उनकी चहचहाहट अब मदद की पुकार बन चुकी है।
इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुवे संस्था के महासचिव सुनील पेशवानी व प्रोजेक्ट प्रभारी प्रेम प्रकाश मध्यानी एवम अजय वलेचा ने बताया कि संस्था बढ़ते कदम द्वारा पिछले 17 वर्षों से निःशुल्क दाना सकोरा एवं कोटना वितरण की सेवा और जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

दाना एवं सकोरा वितरण कार्यक्रम
दिनांक – 26 अप्रैल, रविवार
समय – शाम 5.00 बजे
स्थान – BGR मेडिकल स्टोर्स, श्रीजी वैशाली के सामने, मेन रोड, अमलीडीह
संस्था के मीडिया प्रभारी राजू झामनानी और महावीर नगर इमलीडीह ब्लॉकके प्रभारी गौरव नागदेव और किशोर बत्रा ने कहा कि
जब एक प्यासा परिंदा उस सकोरे से पानी पीता है, तो वह सिर्फ अपनी प्यास नहीं बुझाता…
वह हमें दुआएं देता है,
और वही दुआएं हमारे जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर देते हैं।
प्रोजेक्ट प्रभारी
प्रेम प्रकाश मध्यानी 9329407988,
अजय वलेचा 9826131909



















