रायपुर में बड़ी शुरुआत: GST अपीलीय अधिकरण की नई पीठ ने शुरू किया कामकाज

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण यानी GSTAT की रायपुर पीठ ने आधिकारिक रूप से कामकाज शुरू कर दिया है। इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर सभी करदाताओं, अधिकारियों और संबंधित पक्षों को जानकारी दी गई है।

अस्थायी कार्यालय नवा रायपुर में स्थापित
रायपुर पीठ का अस्थायी कार्यालय नवा रायपुर अटल नगर स्थित वाणिज्यिक कर और जीएसटी भवन में शुरू किया गया है, जो पूर्व वैट अधिकरण भवन में संचालित होगा। अब राज्य से जुड़े सभी जीएसटी अपील मामलों की सुनवाई यहीं की जाएगी।

सभी जीएसटी अपीलों की सुनवाई अब यहीं होगी
नई व्यवस्था के तहत केंद्रीय जीएसटी अधिनियम 2017 और राज्य जीएसटी कानूनों से जुड़े मामलों की अपीलें रायपुर पीठ में सुनी जाएंगी। इसके साथ ही सभी आवेदन और प्रक्रियाएं जीएसटी अपीलीय अधिकरण प्रक्रिया नियम 2025 के तहत दर्ज होंगी।

ई फाइलिंग और ऑनलाइन सुविधा भी शुरू
करदाताओं की सुविधा के लिए ई फाइलिंग व्यवस्था भी लागू कर दी गई है। सभी नियम, आदेश और सूचनाएं GSTAT के आधिकारिक पोर्टल के नोटिस सेक्शन में उपलब्ध हैं।

किसी भी तकनीकी या आवेदन संबंधी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1800-103-4782 पर संपर्क किया जा सकता है या ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

व्यापार और कर प्रणाली में तेजी की उम्मीद
इस नई पीठ की शुरुआत को राज्य में जीएसटी से जुड़े मामलों के त्वरित और व्यवस्थित निपटारे की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने व्यापारिक संगठनों से भी अपील की है कि वे इस नई व्यवस्था की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *