छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आंकड़ों के अनुसार देशभर में हर दिन एक लाख से ज्यादा छोटू सिलेंडर की बिक्री हो रही है, जो इसकी बढ़ती मांग को दर्शाता है।

रिफिल के नियम अलग, गांव और शहर के लिए तय अलग समय सीमा
सरकार ने छोटू सिलेंडर के रिफिल को लेकर गांव और शहर के लिए अलग अलग नियम तय किए हैं। ग्रामीण इलाकों में उपभोक्ताओं को सिलेंडर दोबारा भरवाने के लिए 16 दिन का इंतजार करना होता है। इसके पीछे कारण यह माना जा रहा है कि गांवों में खाना बनाने के लिए वैकल्पिक साधन उपलब्ध होते हैं।

शहरों में जल्दी मिलेगा रिफिल, सिर्फ 9 दिन का इंतजार
शहरी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने शहरों में रिफिल की समय सीमा सिर्फ 9 दिन रखी है। यानी शहर में रहने वाले लोग हर 9 दिन के बाद अपने 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर को दोबारा भरवा सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी राहत देने वाली है, जिनके पास खाना बनाने का दूसरा विकल्प नहीं होता।

छात्रों और कामगारों के लिए सबसे आसान विकल्प
छोटू सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है, जो रोजगार या पढ़ाई के लिए अपने घर से दूर रहते हैं। कम वजन और आसान उपयोग के कारण यह छात्रों और मजदूर वर्ग के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

कम कागज, आसान प्रक्रिया, सिर्फ आधार से काम
इस सिलेंडर को खरीदने या रिफिल कराने के लिए ज्यादा दस्तावेजों की जरूरत नहीं होती। केवल आधार कार्ड के जरिए ही यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है। सरल प्रक्रिया और आसान पहुंच ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है, जिसके चलते इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *