‘मुझे गाते-गाते मिले मौत…’, आशा भोसले ने जाहिर की थी अपनी आखिरी इच्छा, इन पुरस्कारों से हो चुकी थीं सम्मानित

Asha Bhosle: सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में न‍िधन हो गया है. उन्‍होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं, यहीं उन्‍होंने अंतिम सांस ली है. उनका निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण हुआ है. आशा भोसले ने अपने करियर में 14 से अधिक भाषाओं में गाने गाए हैं. 82 साल के अपने सिंगिंग के सफर में उन्‍होंने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए थे.

आशा भोसले लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं.  उनके पिता का न‍िधन 9 साल की ही उम्र में हो गया था. आशा ने भी बहन लता की तरह ही परिवार की मदद के लिए सिंगिंग की शुरुआत की थी. 10 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपना पहला गाना गाया था. इसके बाद उन्‍होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

आशा भोसले ने एक कार्यक्रम में कहा था क‍ि उनकी आखिरी इच्छा है कि मुझे गाते-गाते मौत आ जाए बस और कुछ नहीं. यही वजह है कि आज उनके न‍िधन के बाद उनकी कही हुई इस बात को हर कोई याद कर रहा है.

कौन थीं आशा भोसले?

आशा भोसले का जन्म साल 1933 में महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था. उन्‍होंने 10 साल की उम्र पहली बार मराठी फिल्म माझा बाल के लिए चला चला नवबाला गाया था. हालांकि हिंदी गानों की शुरुआत उनकी 1948 में हुई थी.  उस समय उन्‍होंने सावन आया रे गीत गाया था. जो कि हर किसी की जुबान पर था. आशा ने करीब 14 भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं.

ये खास र‍िकॉर्ड हैं भोसले के नाम

  • आशा भोसले का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा गाना गाने के लिए दर्ज है. जो कि साल 2011 में दर्ज किया गया था.
  • आशा भोसले को साल 1997 में ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था.  
  • साल 2000 में आशा भोसले को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था.
  • इसके बाद साल 2008 उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. 

वर्सेटाइल सिंगर के तौर पर होती है पहचान

आशा भोसले को वर्सेटाइल सिंगर के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने शास्त्रीय गानों के साथ ही साथ गजल, कैबरे यहां तक कि पॉप कल्चर के भी गाने गाए हैं. उन्होंने अपने गानों से पीढ़ी-दर-पीढ़ी को एंटरटेन किया है. लता मंगेशकर और आशा भोसले ने साथ मिलकर “मैं चली मैं चली” और “मन क्यों बहका रे बहका” जैसे 50 से ज्यादा गाने गाए हैं.

आशा भोसले ने कई फेमस गाने गाए हैं, जिनमें ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘दिल चीज क्या है’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *