रायपुर में सिंधी भाषा दिवस पर भव्य आयोजन की तैयारी, ‘सिंधी तम्बोला’ बनेगा आकर्षण का केंद्र

 पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत,देवेन्द्रनगर, रजि.122202514913दि.11/04/2026*

सिंधी भाषा दिवस: सिंधी तम्बोला: ले अंतानी संग

सिंधी भाषा दिवस पर बरसेगा सोना

संत युधिष्ठिर लाल के दीप प्रज्जवलन से आरंभ होगा सिंधी तम्बोला*

रायपुर।।10 अप्रेल 1967 को राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने संविधान में 21वां संशोधन करते हुए, आठवीं अनुसूचि के तहत, सिंधी नेता त्रय “चोइथराम बजाज”- “जयरामदास दौलतराम आलिमचंदानी” -“साधु वासवानी” के 20वर्षों तक भागीरथी प्रयासों के बाद सिंधी भाषा को संवैधानिक दर्जा प्रदत्त किया।।

महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने आयोजन के बारे में बताया कि सिंधी समाज,सिंधी भाषा दिवस पर समाज में खुशियां मनाने प्रतिवर्ष अनूठे आयोजन करता रहा है।।इस वर्ष महिला अध्यक्ष भावना कुकरेजा एवं कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी के अथक प्रयासों से देश विदेश में 2000 से अधिक आयोजन करने के बाद गुजरात के “ले अंतानी” के साथ सिंधी तम्बोला का आयोजन “बरसेगा सोना” की थीम पर किया जा रहा है।।

*रविवार 12अप्रेल को संध्या 6बजे होटल “वुड कैस्टल”, मैग्नेटो माल के पास रखा गया है।।*

*संयोजिका राशि बलवानी के नेतृत्व में तम्बोला विजेताओं को प्रथम पुरस्कार गोल्ड नेकलेस, द्वितीय गोल्ड इयर रिंग,तृतीय गोल्ड रिंग के अलावा 32″टीवी के साथ साथ 100से अधिक पुरस्कार प्रतिभागियों के बीच संतो द्वारा वितरित किये जाएंगे।।

इस अवसर पर आशीर्वाद रूपी उपस्थिति शद्दाणी दरबार से संत युधिष्ठिर लाल,गोदड़ी धाम से अमां मीरा देवी व सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में*

तैयारियों में जुटे पंचायत के संस्थापक व पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, अध्यक्ष व पार्षद अमर गिदवानी, सलाहकार पार्षद सचिन मेघानी,महामंत्री द्वय राधाकिशन सुंदरानी, “कार्यक्रम के विशिष्ट प्रेरक जीतू बडवानी”, प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी, कोषाध्यक्ष सुदेश मंध्यान, महापंचायत के प्रभारी राजेश गुरनानी,युवा अध्यक्ष महेश आहूजा, चेयरमैन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष किशोर आहूजा- इंदर डोडवानी- राजेश वासवानी-गोविंद वाधवानी-राजा जेठानी आदि विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।।इस कार्यक्रम हेतु नगर में युवा वर्ग व महिलाओं में जो उत्साह देखने मिल रहा है, कार्यक्रम में ऐतिहासिक उपस्थिति देखने मिलेगी।।

आयोजक महिला टीम के बताए अनुसार इस कार्यक्रम में केवल पासधारियों को ही प्रवेश मिलेगा।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *