छत्तीसगढ़ में ट्रेनों पर ब्रेक, 11 से 18 अप्रैल तक कई गाड़ियां रद्द

बिलासपुर रेल मंडल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के कारण यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी के काम को गति देते हुए कई यात्री ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

अकलतरा स्टेशन पर होगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अकलतरा रेलवे स्टेशन पर चौथी लाइन को जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। यह कार्य पहले टाल दिया गया था, जिसे अब 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 के बीच पूरा किया जाएगा।
इस दौरान बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेलखंड में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

ये यात्री ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
मेमू और पैसेंजर सेवाएं प्रभावित
बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (68738/68737)
रायगढ़–बिलासपुर मेमू (68735)
बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (68736)
रायपुर–गेवरा रोड मेमू (68746)
गेवरा रोड–रायपुर मेमू (68745)
रायपुर–कोरबा पैसेंजर (58204)
कोरबा–रायपुर पैसेंजर (58203)
बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू (68734/68733)
बिलासपुर–कोरबा मेमू (68732/68731)
बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर (58210)

इन ट्रेनों का संचालन 11 से 19 अप्रैल के बीच अलग अलग तारीखों में पूरी तरह बंद रहेगा।

कुछ ट्रेनें बीच रास्ते में ही समाप्त होंगी
गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861) अब बिलासपुर में ही समाप्त होगी
झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर (68862) बिलासपुर से ही रवाना होगी

यानि बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच यह सेवाएं पूरी तरह रद्द रहेंगी।

यात्रियों के लिए राहत: हसदेव एक्सप्रेस चलेगी पैसेंजर बनकर

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोरबा से रायपुर के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से पैसेंजर सेवा के रूप में चलाने का फैसला किया है।
यह ट्रेन 11 से 18 अप्रैल तक कोरबा–बिलासपुर–कोरबा रूट पर अतिरिक्त ठहराव के साथ संचालित होगी।

यात्रा से पहले जरूर करें यह काम

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें। इसके लिए NTES या 139 हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *