रायपुर छ.ग.चेट्री चण्ड्र शोभा यात्रा में स्वच्छता रखने वाली संस्थाओं का सम्मान 5 अप्रैल लक्ष्य 2026 में

—————–रायपुर छ.ग.*चेट्री चण्ड्र शोभा यात्रा में स्वच्छता रखने वाली संस्थाओं का सम्मान 5 अप्रैल लक्ष्य 2026 में*चेट्री चण्ड्र की भव्य, मुख्य शोभा यात्रा में बढ़ते कदम साफ सफाई का सेवाकार्य विगत 13 वर्षों से करती आ रही है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बढ़ते कदम को यह सेवा कार्य सौंपा गया। संस्था के सभी कर्मठ सेवादारियों के भरपूर सहयोग से शाम 4 बजे से शुरू हुई सेवा रात 1 बजे तक चलती रही। रायपुर सिंधी युवा की टीम शोभायात्रा में सबसे आगे आगे चलकर स्वच्छता संदेश देकर लोगों को साफ सफाई के लिए जागरूक करती हुई चल रही थी। वहीं बढ़ते कदम की टीम शोभायात्रा के पीछे पीछे सफाई करते हुए स्टॉलों से कचरा इकट्ठा करते हुए चल रही थी।बढ़ते कदम द्वारा शोभायात्रा के स्वागत हेतु लगाए गए स्टॉलों से 09 ट्रैक्टर ट्राली कचरा उठाया गया। ड्राइवर, डीजल सहित हाइड्रोलिक ट्रैक्टर की सेवा देने वाले श्री नरेश लालवानी श्रीनगर का संस्था हृदय से आभार व्यक्त करती है। चेट्री चण्ड्र शोभायात्रा मे साफ सफाई प्रभारी सुनील अमरानी (पूर्व अध्यक्ष) एवम मीडिया प्रभारी राजू झामनानी ने बताया कि बढ़ते कदम संस्था द्वारा शोभायात्रा में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने वाली 6 सर्वश्रेष्ठ पंचायतों, समितियों को बढ़ते कदम का प्रोग्राम 5 अप्रैल, लक्ष्य 2026 मे सम्मानित किया जाएगा.*प्रथम पुरस्कार*1. पूज्य जय बाबा आश्रम, लाखे नगर *द्वितीय पुरस्कार* 2. पूज्य श्री प्रेम प्रकाश आश्रम, शैलेन्द्र नगर *तृतीय पुरस्कार* 3. संजय हार्डवेयर, गुरु नानक चौक*सांत्वना पुरस्कार*4. पूज्य शिकारपुरी पंचायत , रायपुर 5. पूज्य कंधकोट पंचायत , रायपुर 6. विकास प्रिटर्स, रामसागर पारा *कार्यक्रम विवरण : लक्ष्य, 2026**समय :* सुबह 11.00 से दोपहर 1.00 बजे तक*स्थान :* कोटा मुक्तिधाम के पास, गैस गोदाम वाली गली में, कोटा रोड, गुढियारी, रायपुर*राजू झामनानी, 9424203347*मिडिया प्रभारी, बढ़ते कदम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *