जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी भाई को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ पामगढ़ के हिमांशु किराना स्टोर के पास गाली-गलौज कर रहा था। दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास ने विवाद को रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच बहस बढ़ गई। इसके बाद हिमांशु का भाई गुलशन श्रीवास अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया और पंकज कश्यप के पैर में गोली मार दी।

घायल युवक को उसके साथियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर किया गया। स्थानीय अस्पताल की जानकारी के अनुसार, घायल की स्थिति अब खतरे से बाहर है।

पामगढ़ थाना प्रभारी सावन सारथी के मुताबिक, आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है। उसे और उसके भाई हिमांशु श्रीवास को हिरासत में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *