6 अप्रैल से रांची का नया पासपोर्ट हाईटेक सेंटर खुल रहा है, अब तेलीबांधा में सुविधा

रायपुर। रायपुर का पासपोर्ट सेवा केंद्र अब श्याम प्लाजा से तेलीबांधा में स्थानांतरित हो रहा है। सीमित जगह के कारण यह कदम उठाया गया है। नया केंद्र तेलीबांधा स्थित वन हाई स्ट्रीट कॉम्प्लेक्स के सेकेंड फ्लोर पर आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया जा रहा है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बीएस राणा के अनुसार, 6 अप्रैल से सभी सेवाएं नए केंद्र से ही संचालित होंगी। इस तारीख के बाद ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने वाले आवेदकों को नए पते पर ही जाना होगा। पुराने लंबित मामलों का निपटारा भी नए केंद्र से किया जाएगा। नए केंद्र में बेहतर पार्किंग, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और हाईटेक सिस्टम उपलब्ध होंगे। इस बदलाव से रायपुर के साथ-साथ भिलाई, बिलासपुर और महासमुंद से आने वाले आवेदकों को भी सुविधा मिलेगी।

ध्यान रहे कि डीडी नगर का पासपोर्ट दफ्तर अपनी वर्तमान जगह से संचालित होता रहेगा। इसके सभी काम इसी पते पर होते रहेंगे। पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन टीसीएस कंपनी करती है। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीडी नगर के पासपोर्ट दफ्तर से पासपोर्ट छत्तीसगढ़ पासपोर्ट अधिकारी के हस्ताक्षर के साथ स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदकों के घर पहुंचाए जाते हैं।

रायपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र के तेलीबांधा में शिफ्ट होने से आवेदकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ समय पर सेवाएं मिलने में आसानी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *