छत्तीसगढ़ विधानसभा: छातिम वृक्ष पर फिर गूंजा सवाल, मंत्री ने दिया जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में छातिम वृक्ष विवाद एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक सुनील सोनी ने इस मुद्दे को उठाते हुए इसे लोगों के जीवन के लिए खतरनाक बताते हुए हटाने की मांग से जुड़े सवाल किए।

सुनील सोनी ने पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी से पूछा कि क्या छातिम वृक्ष के संभावित दुष्प्रभावों को देखते हुए इसके रोपण पर रोक लगाई गई है। साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि पहले से लगाए गए पेड़ों को हटाकर कहीं और स्थानांतरित करने की कोई योजना है या नहीं।

इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल न तो छातिम वृक्षों का रोपण किया जा रहा है और न ही इस पर किसी प्रकार की रोक लगाई गई है। उन्होंने यह भी साफ किया कि विभाग के पास अभी तक इन पेड़ों को हटाने या स्थानांतरित करने की कोई योजना या प्रस्ताव नहीं है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में छातिम वृक्ष विवाद को लेकर हुई इस चर्चा के बाद यह साफ हो गया है कि फिलहाल सरकार इस विषय पर कोई ठोस कदम उठाने की स्थिति में नहीं है। हालांकि, आने वाले समय में इस मुद्दे पर और बहस देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *