नवरात्रि पर PM मोदी का संदेश: देशवासियों को दी शुभकामनाएं

दिल्ली : नवरात्रि 2026 के शुभ अवसर पर Narendra Modi ने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य आए। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व “विकसित भारत” के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करे।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का दिव्य अवसर है, जो हर परिवार में सौभाग्य और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि उनके आशीर्वाद से देशवासियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

नवरात्रि 2026 के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए देवी शैलपुत्री की महिमा का वर्णन किया और कामना की कि उनके आशीर्वाद से हर व्यक्ति के जीवन में संयम, शांति और आत्मबल बढ़े।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने मां दुर्गा को समर्पित एक भजन भी साझा किया और करोड़ों देशवासियों की ओर से उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रार्थना की कि देवी मां सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हर घर में सुख-शांति बनी रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *