रायपुर।।पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत की युवा विंग द्वारा चेट्रीचंड्र महोत्सव की शोभायात्रा का भव्यतम स्वागत करने का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है।।जो कि एमजी रोड पर मंजू ममता होटल के ठीक सामने है।।समिति के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने तत्संबंध में तैयारियों में लगी युवा विंग की समूची टीम अध्यक्ष महेश आहूजा ,महामंत्री द्वय दिनेश सुंदरानी -पंकज चिजवानी,कोषाध्यक्ष सागर भावनानी,प्रणीत सुंदरानी,संतोष लोहाना, जितेन्द्र शादीजा, दीपक रामनानी के हवाले से विस्तारपूर्वक बताया, कि भगवान झूलेलाल के अवतरण अवसर पर लगातार 59वें वर्ष भी लाखेनगर से निकलने वाली शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद अंत में मंजू ममता होटल आकर सम्पन्न की जाएगी, इस अवसर पर महापंचायत की युवा विंग के अनुसार मुम्बई के कलाकार धूम मचाने आ रहे हैं।।
शोभायात्रा के स्वागत की तैयारियों के चलते मुम्बई से “कपिल शर्मा कामेडी शो फेम कृष्णा अभिशेक” के साथ देव आशीष गुरू और भूमिका मीरचंदानी देश विदेश में धूम मचाने के बाद रायपुर वासियों का दिल जीतने प्रथम मर्तबा रायपुर आ रहे हैं।।
इस दौरान टीम द्वारा शोभायात्रा के स्वागत में एक नया प्रयोग कर रहे हैं,विदेशों से मंगवाई गई प्रथमतः नई टैक्नोलाजी युक्त आतिशबाजी से स्वागत होते देखना भी एक नया अनुभव होगा।।जो केवल व केवल रोचक व मनोरंजक होगी,
हानिकारक नहीं।।
युवा टीम का जोश देखते बन रहा है।।स्वागत की तैयारियों के देख कह सकते हैं:
न भूतो न भविष्यते



















