कौन हैं कर्मवीर सिंह बौद्ध? हरियाणा राज्यसभा चुनाव में 1 वोटों से मिली जीत

Haryana Rajya Sabha Election: सोमवार, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए. इस दौरान 26 सीटों पर निर्विरोध राज्यसभा सांसद का चुनाव हुआ. जबकि 11 सीटों पर मतदान कराया गया. हरियाणा में भी 2 सीटों पर चुनाव कराए गए थे, जिसके परिणाम आ चुके हैं. हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों में 1 सीट भाजपा के खाते में, तो दूसरी सीट कांग्रेस के खाते में गई है. हरियाणा का चुनाव 10 राज्यों में हुए चुनाव से काफी दिलचस्प रहा, क्योंकि यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में थे, जिसे केवल 1 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. इस सीट पर कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को जीत मिली है.

किसे मिली जीत?

राज्यसभा चुनाव में भाजपा से संजय भाटिया और कांग्रेस से करमवीर सिंह बौद्ध को जीत मिली है. जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल चुनाव हार गए. उनकी हार की चारों तरफ चर्चा हो रही है, क्योंकि उनको सिर्फ 1 वोटों से हार मिली है. सतीश नांदल निर्दलीय उम्मीदवार होने के बावजूद भी इतना वोट पाना, उनकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है.

जीत के बाद क्या बोले कांग्रेस प्रत्याशी?

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कर्मवीर सिंह बौद्ध ने कहा- “वोटों को नाजायज़ तरीके से कैंसिल करने का काम किया गया, लेकिन कांग्रेस पार्टी और जनता का आशीर्वाद मुझे मिला. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का मुझे प्यार मिला. मैं रोज आराम से आप लोगों के बीच बैठूंगा और आपकी बातों को सुनूंगा.”

वोट चोरी की हुई हार- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राज्यसभा चुनाव में कर्मवीर सिंह बौद्ध के चुनाव जीतने के बाद हरियाणा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “आज प्रजातंत्र की जीत हुई है और वोट चोरी की हार हुई है. बहुमत के हिसाब से एक सीट BJP की और एक कांग्रेस की थी. तीसरा उम्मीदवार लाकर उन्होंने (BJP) वोट चोरी की कोशिश की, लेकिन हमारे विधायकों ने उसे असफल कर दिया. कांग्रेस के लिए यह बड़ी चुनौती थी, हमारे लिए किसी ‘अग्नि परीक्षा’ से कम नहीं था, जिसे हमने पास कर दिया.”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *