CBSE 12वीं मैथ के पेपर में QR कोड स्कैन करने पर बजने लगा गाना, बवाल मचने पर आई बोर्ड की सफाई

CBSE Board 12th Paper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 9 मार्च को हुए गणित के पेपर को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वार कोड पर क्लिक करने से यूट्यूब में एक गाना बज रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को लेकर बोर्ड ने सफाई दी है. बोर्ड ने कहा कि सभी प्रश्न पत्र संपूर्ण रूप से प्रामाणिक हैं और सुरक्षा में कोई कमी नहीं हुई है. इसके अलावा बोर्ड ने यह भी कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. जानें बोर्ड ने क्या कहा?

क्या है मामला?
सोमवार यानी कल 9 मार्च को सीबीएसई का मैथ का पेपर था. पेपर देने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूजर्स ने पोस्ट ने करते हुए लिखा, “भाई, ये मेरे दोस्त का मैथ का पेपर है। बस एक बार इसे QR कोड से स्कैन कर लो. ये मेरे 2026 की CBSE सूची में शामिल नहीं था.” बस क्या था, इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों की बहार आ गई.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इसके अलावा एक छात्रा ने वीडियो भी पोस्ट किया है. जिसमें वह अपने हाथ में पेपर लिए बैठी है. अपने मोबाइल से पेपर में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करती है, तो रिक एस्टली का फेमस गाना “Never Gonna Give You Up” यूट्यूब पर बजने लगा. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो छात्रों और अभिवावकों के मन में प्रश्नपत्र को लेकर कई सवाल उठने लगे. हालांकि बाद में बोर्ड को ही सफाई देनी पड़ी.

बोर्ड ने दी सफाई
बोर्ड ने वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर सफाई देते हुए कहा कि गणित परीक्षा के कुछ सेटों के क्यूआर कोड स्कैन करने पर यूट्यूब वीडियो खुलने की खबरें सामने आई हैं. सभी प्रश्न पत्र संपूर्ण रूप से प्रामाणिक हैं और सुरक्षा में कोई कमी नहीं हुई है. इस मामले को गंभीरता से लिया गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *