LPG Crisis: अंबिकापुर में बंद होने के कगार में रेस्टोरेंट-होटल, सिर्फ अस्पताल और स्कूल कॉलेज को ही दिया जा रहा है कमर्शियल सिलेंडर, लोग परेशान

LPG Crisis in Ambikapur: मिडिल ईस्ट के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंबिकापुर में एलपीजी गैस की सप्लाई बुरी तरीके से प्रभावित हुई है. कमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई लगभग पूरी तरह से ठप है. एलपीजी गैस कंपनियों ने अब आपातकालीन सुविधाओं को छोड़कर होटल रेस्टोरेंट के लिए एलपीजी कमर्शियल गैस देने से हाथ खड़ा कर लिया है. अंबिकापुर के करीब 300 से अधिक रेस्टोरेंट और होटल आने वाले दिनों में बंद होने के कगार में पहुंच चुके हैं. कुछ रेस्टोरेंट संचालक लकड़ी से चलने वाले चूल्हे तैयार करवा रहे हैं ताकि रेस्टोरेंट किसी तरीके से चलता रहे. कुछ रेस्टोरेंट संचालक घरेलू रसोई गैस का सिलेंडर ब्लैक बाजार से खरीद रहे हैं और फिर चोरी छुपे उसका उपयोग कर रेस्टोरेंट चला रहे हैं.

अंबिकापुर में बंद होने के कगार में रेस्टोरेंट-होटल
अंबिकापुर में करीब अलग-अलग कंपनियों के 10 से अधिक एलपीजी गैस एजेंसी है और सभी कंपनियों ने पिछले तीन दिन से कमर्शियल गैस रेस्टोरेंट और होटल वालों को देने से मन कर दिया है उनका कहना है कि गोदाम ही पूरा खाली हो चुका है क्योंकि डिपो से ही कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं आ रहे हैं.

गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार
विस्तार न्यूज में रेस्टोरेंट और गैस एजेंसी का भी जायजा लिया. इस दौरान कमर्शियल गैस नहीं मिलने के कारण लोग रेस्टोरेंट में रसोई गैस का चोरी छुपे उपयोग करते हुए दिखाई दिए ब्लैक में रसोई गैस खरीद कर रेस्टोरेंट संचालक किसी तरीके से अपना रेस्टोरेंट संचालित कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतार लग रही है.

दूसरी तरफ गैस एजेंसी के बाहर घरेलू रसोई गैस के लिए भी लोगों की लाइन लग रही है क्योंकि पहले कभी भी मनचाहा गैस सिलेंडर लोगों को मिल रहा था लेकिन अब युद्ध के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद 25 दिन में सिर्फ एक गैस सिलेंडर देने के नियम के बाद लोग गैस एजेंसियों में पहुंचने के बाद वापस लौट रहे हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *