CG News: मिडिल ईस्ट में तनाव को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति

CG News: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर अब राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है. वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने खाड़ी देशों में फंसे प्रदेशवासियों की मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर 8349840582 और कार्यालय नंबर 011-46156000 जारी किया है.

इसके साथ ही नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है. जहां नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में पदस्थ लेखा बजगल्ले को जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया.

दुसरे देशों में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी मदद

सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे संघर्ष को देखते हुए छत्तीसगढ़ के नागरिकों को जरूरत पड़ने पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के माध्यम से समन्वय किया जाएगा. आदेश में यह भी बताया गया है कि जरूरत पड़ने पर नागरिक सीधे नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं.

इसके लिए मोबाइल नंबर और कार्यालयीन संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके. राज्य सरकार का कहना है कि विदेश में मौजूद छत्तीसगढ़ के लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *