CG News: कांग्रेस की फूलो देवी नेताम की राज्यसभा में निर्विरोध एंट्री, दूसरी बार चुनी गईं

CG News: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार फूलो देवी नेताम को निर्विरोध चुन लिया है. नेताम लगातार दूसरी बार राज्यसभा सांसद बनी हैं. बीजेपी ने उनके खिलाफ किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा था. कांग्रेस में इसे लेकर जश्न का माहौल है. रिटर्निंग ऑफिसर मनीष शर्मा ने सोमवार (9 मार्च) को निर्वाचन प्रमाण-पत्र दिया. इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.

नेता प्रतिपक्ष ने दी शुभकामनाएं

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने फूलो देवी नेताम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट करके लिखा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम को निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं.

उन्होंने आगे लिखा कि आज उन्होंने विधानसभा में अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया. यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है. उनके नेतृत्व में प्रदेश की आवाज दिल्ली में और बुलंद होगी.

राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं

  • फूलो देवी नेता जनजाति बाहुल्य बस्तर से संबंध रखती है. कोंडागांव जिले के नया अलोर में जन्म हुआ.
  • नेताम राजनीति में लंबे समय से एक्टिव हैं. कांग्रेस पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं.
  • वे गांधी परिवार की करीबी मानी जाती है. चर्चा है कि सोनिया गांधी की पसंद की वजह से उनका चयन हुआ है.
  • फूलो देवी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी समिति अध्यक्ष रह चुकी हैं.
  • अब वे दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *