CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर में इतने डिग्री पहुंचा पारा, अगले तीन दिन और बढ़ेगा गर्मी का असर….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब स्पष्ट रूप से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद आगामी 4 दिनों तक तापमान में किसी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.0°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

राजधानी रायपुर में 5 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 21°C के आसपास रहने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *