महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने सनातन मंगल महोत्सव ऐतिहासिक सफल बनाने पर जताया साधुवाद

भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज ने आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह को भव्य व सुकुशल निर्विघ्न सफल बनाने पर सभी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की सभी समाज की जाति-बिरादरी के सज्जन व्यक्ति सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया, चिकित्सा सेवा आदि का पूर्ण सहयोग रहा। सभी के सहयोग ओर हजारों लोगों द्वारा समर्पित भाव से दी गई सेवाओं के कारण ही ये आयोजन सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर सका। उन्होंने इस आयोजन को भव्य एवं एतिहासिक बनाने के लिए निरन्तर सेवाएं देने वाले सनातन सेवा समिति एवं हंसगंगा हरि शेवा भक्त मण्डल के सभी सदस्यों के प्रति भी साधुवाद व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम आदि सामाजिक संस्थाओं की सराहना की। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी भरपुर सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ मीडिया के सहयोग से ही इस आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंच सकी। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन महाराज ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सभी का सहयोग इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *