चेटीचंड्र शोभायात्रा मार्ग बदलने पर सिंधी समाज नाराज, सांसद से की हस्तक्षेप की मांग

चेट्रीचंड्र की शोभायात्रा हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा मार्ग बदलने से आक्रोशित सिंधी समाज छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के नेतृत्व में मिला सांसद बृजमोहन अग्रवाल से
रायपुर कमिश्नर के एक आदेश के अनुसार आगामी दो माह के लिए एमजी रोड मालवीय रोड जयस्तंभ चौक के साथ-साथ काफी सारे मार्गों पर जुलूस और शोभायात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जो सुबह 9:00 से रात के 9:00 बजे तक प्रभावशील है इससे नाराज सिंधी समाज छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के नेतृत्व में रायपुर सांसद बृज मोहन अग्रवाल जी से मिला वहां प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ललित जैसिंघ व प्रवक्ता सुभाष बजाज ने सांसद महोदय के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए बताया कि चेट्रीचंड्र की शोभायात्रा हर वर्ष रात 9:00 बजे के बाद ही एमजी रोड से जयस्तंभ चौक और मालवीय रोड जाती है इससे किसी भी तरह के आदेश व प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं होता है अतः उन्होंने माननीय सांसद महोदय से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा की क्योंकि सिंधी समाज एक शांतिप्रिय समाज है और बहुत ही शांति से सिंधी समाज की शोभायात्रा निकलती है और बार-बार प्रतिनिधियों ने इस बात को दोहराया कि रात 9:00 बजे तक ही प्रतिबंध है और हमारी शोभायात्रा रात 9:00 बजे के बाद ही एमजी रोड से प्रवेश करते हुए शारदा चौक जय स्तंभ चौक और मालवीय रोड पहुंचती है इससे किसी भी तरह के कानून नियम या प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं होता है अतः जुलूस को पूर्व की भांति ही हर वर्ष की तरह वाले मार्ग पर जुलूस निकालने की अनुमति प्रदान की जाए वहीं पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ-साथ


चेटीचंड्र महोत्सव समिति के प्रमुख डॉ भीमनदास बजाज महेश पृथ्वानी ने भी सांसद महोदय के सामने यह पक्ष रखा की विगत वर्षों की तरह ही शोभायात्रा का मार्ग यथावत रखा जाए क्योंकि पूरे समाज में इस आदेश का बहुत ज्यादा विरोध हो रहा है
सांसद महोदय ने सारी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जल्द ही इस समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी सिंधी काउंसिल आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ चेटीचंड्र महोत्सव समिति के प्रमुख डॉ भीमनदास बजाज महेश पृथ्वानी के साथ


सुभाष बजाज तनेश आहूजा अनूप मसंद राजा जेठानी अमर चंदनानी अनिल लाहौरी सागर खटवानी दीपक कृपलानी बलराम मंधानी मनीष बजाज लेखु गोवानी आदि उपस्थित थे
उपरोक्त जानकारी पंचायत के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने दी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *