पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सका शातिर चोर, लाखों के माल के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार

थाना गंडई पुलिस ने नगर पंचायत गंडई में हुई चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जिला KCG पुलिस की यह कार्रवाई आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम मानी जा रही है।

प्रार्थी कमल किशोर नेताम (54 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 02 पंडरिया गंडई, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 अप्रैल 2025 की रात से 24 अप्रैल की सुबह के बीच कार्यालय भवन में लगे पंप का केबल वायर और स्टार्टर चोरी हो गया। इसके बाद 4 मई 2025 को कम्प्यूटर सेट, सीपीयू सहित अन्य सामान भी चोरी कर लिया गया। कुल नुकसान लगभग 39,130 रुपये आंका गया। इस मामले में अपराध क्रमांक 179/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी और सामान बरामद

KCG News में सामने आया कि जांच के दौरान पता चला कि घटना की रात आरोपी चौकीदार के साथ परिसर में सोया था और वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इंद्रजीत मैथिलश्री (32 वर्ष), निवासी ग्राम पेंड्री खुर्द, थाना खैरागढ़, अपने गांव आया है। घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम के आधार पर ग्राम घोघा मार्ग स्थित खंडहर से स्टार्टर, केबल वायर, कम्प्यूटर मॉनिटर, माउस, कीबोर्ड, सीपीयू और दो केबल वायर बरामद किए गए। जब्त सामान की कीमत लगभग 23,000 रुपये आंकी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *