वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों ने महामंडलेश्वर श्री कैलाशानंद गिरि से भेटकर आशीर्वाद लिया

रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल को बुधवार दिनांक 18-2-2026 को रात्रि 9.30 बजे मेगनेटो सिगनेचर होम्स क्लब हाउस, रायपुर में उपस्थित होकर परम पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरि जी महराज के दिव्य दर्शन एवं पावन आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ.
निरंजन पीठाधीश्वर श्री कैलाशानंद गिरि जी महराज ने भेट के दौरान ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को सनातन धर्म पर ज्ञान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया.
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, महासचिव द्वय अजय अवस्थी, डॉ सुनील कुमार ओझा एवं प्रदेश सचिव राम तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे.
इस आध्यात्मिक और परम पावन कार्यक्रम के आयोजक परम भक्त सुशील ओझा और परिवार थे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *