CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल संतुलित बना हुआ है और अगले सात दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है. राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है, जबकि दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी और रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी.

21 फरवरी से मौसम शुष्‍क रहने की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. प्रदेश में 21 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है और इस दौरान बारिश के कोई आसार नहीं हैं. हाल ही में रायपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

दोपहर में गर्मी और रात में ठंड का दौर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम का असर ऊपरी स्तर पर बना हुआ है, लेकिन इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर फिलहाल कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा. कुल मिलाकर आने वाले दिनों में सुबह हल्की धुंध, दोपहर में हल्की गर्माहट और रात में हल्की ठंड का दौर जारी रहने की संभावना है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *