Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी) को 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. मोदी सरकार 3.0 का तीसरा बजट है. बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि हमने लोगों की यूनिवर्सिल सर्विस पर ध्यान दिया है. इसी वजह से हमें 7 फीसदी का विकास दर हासिल करने में कामयाबी मिली है. भारत, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहा है. बजट 2026 की 10 बड़े बातें जिन्हें आपको जानना चाहिए.
मेगाटैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे- वित्त मंत्री
- महात्मा गांधी ग्राम स्वराज-खादी को प्रोत्साहन दिया जाएगा. इससे प्रोडक्शन, ट्रेनिंग और मार्केट को बढ़ावा मिलेगा.
- महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू करेंगे, इससे वस्त्र उद्योग सेक्टर में भी रिफॉर्म होगा.
- टेक्सटाइलटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए नेशनल फाइबर स्कीम, मानव निर्मित फाइबर और एडवांस्ड फाइबर बनाने पर फोकस होगा.
इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए 40 हजार करोड़ रुपये- वित्त मंत्री
- सेमीकंडक्टर मिशन को बढ़ावा दिया जाएगा. इससे भारत में प्रोडक्शन बढ़ेगा, सप्लाई चेन निर्मित करने का प्रावधान है.
- इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है.
- इसके साथ ही MSME इंडस्ट्री के लिए 10 हजार करोड़ दिए जाएंगे.
7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान
- बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है.
- इन कॉरिडोर में दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी शामिल हैं.
- अगले 5 साल में 20 नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाएंगे.
- वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधाओं का विकास किया जाएगा.
- इसके साथ ही समुद्री विमान VGF योजना की शुरुआत का ऐलान किया गया.
भारत बनेगा बायो फार्मा का ग्लोबल हब- वित्त मंत्री
- भारत में ग्लोबल बायोफार्मा मैन्यूफैक्चरिंग केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा.
- अगले पांच सालों में बायोफार्मा के क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
- बॉयोलॉजिक्स और बायोसिमिलर का डोमेस्टिक पर उत्पादन किया जाएगा.
खनिज कॉरिडोर बनाए जाएंगे- वित्त मंत्री
- दुर्लभ खनिज कॉरिडोर के लिए मिनरल रिच स्टेट की सहायता की जाएगी.
- ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में खनिज कॉरिडोर बनाए जाएंगे.
- केमिकल सर्विस ब्यूरो के तहत दो हाई-टेक टूल रूम का निर्माण किया जाएगा.
- तीन केमिकल पार्कों की स्थापना की जाएगी.
इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 शुरू किया जाएगा
- भारतीय बौद्धिक संपदा और सप्लाई चेन को मजबूत किया जाएगा.
- उद्योगों पर आधारित अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे.
- इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्यूफैक्चरिंग योजना में निवेश को दोगुना किया जाएगा.
तीन आयुर्वेदिक एम्स बनाए जाएंगे- वित्त मंत्री
- हाई क्वालिटी के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट होगा
- आयुर्वेद के तीन नए एम्स बनाए जाएंगे
- 5 साल में एक लाख स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर प्रोफेशनल बनाने का लक्ष्य
- आयुर्वेदिक दवाइयों की टेस्टिंग के नेशनल लैब्स बनेंगे
- जामनगर में WHO ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर का ऐलान
‘हर जिले में महिला छात्रावास बनाए जाएंगे’
शिक्षा से रोजगार और उद्यम पर बनेगी हाई लेवल कमेटी बनेगी.
समिति विकास, रोजगार और निर्यात की संभावनाओं पर जोर दिया जाएगा.
विकसित भारत के लिए कुशल पेशेवरों को तैयार करने का प्रस्ताव है.
उच्च शिक्षा के लिए हर जिले में एक महिला छात्रावास बनाए जाएंगे.
निजी और सरकारी क्षेत्र में बनेंगे नए AHP संस्थान.
पूर्वोत्तर के राज्यों में 5 बौद्ध सर्किट का ऐलान
- पूर्वोत्तर के 5 स्टेट में बौद्ध सर्किट का ऐलान.
- 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें स्वीकार की गईं.
- कर्ज को अर्थव्यवस्था का 50% रखने का लक्ष्य रखा गया है.
- राजकोषीय घाटे को GDP का 4.5% से नीचे रखने का लक्ष्य रखा गया है.
1 अप्रैल 2026 से लागू होगा न्यू इनकम टैक्स एक्ट
- मोटर एक्सीडेंट क्लैम को इनकम टैक्स से छूट मिलेगी.
- न्यू इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा.
- टैक्स भरने के फॉर्म को सरल किया गया है.
- आम आदमी को टैक्स फॉर्म भरने में आसानी होगी.
- ओवरसीज टूर प्रोग्राम पर अब 2% टैक्स लगेगा.



















