हवन व झंडावंदन के साथ संत बाबा गेलाराम साहेब का बरसी महोत्सव शुरू


यह दर खास खुदा का दर है नाटक : जलगांव के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया सारी संगत भाव विभोर हो गई

देवपुरी स्थित गाड़ीवाला धाम में संत बाबा हरदासराम साहेब के आशीर्वाद से व जलगांव साहेब के महंत साईं देवीदास व देवपुरी धाम के महंत अम्मा मीरा देवी के सानिध्य मे हवन व झंडा वंदन के साथ वरसी महोत्सव शुरू हुआ पंडित दीपक शर्मा महाराज द्वारा हवन कराया गया दोपहर 1 बजे पाठ साहेब आरम्भ हुआ उपरांत दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक गोदड़ीवाला धाम महिला मंडल देवपुरी रायपुर व भाटापारा का सत्संग हुआ शाम 6 बजे से 6.30 बजे तक महिला संस्कृति कार्यक्रम,6.30 से 7.30। बाबा बालक मंडली देवपुरी ,7.30 से 8.30 आरती साहेब व मदाह साहेब, 8.30 से 10.30 यह दर खास खुदा का दर है नाटक जलगांव के कलाकारों के द्वारा हुआ जिसमें बाबा की करामात व चमत्कार व जीवनी पर प्रकाश डाला गया जिसे देख संगत भाव विभोर हो गई


10.30 से 11.30 साईं कमल कुमार वासणगोट दरबार नागपुर द्वारा सत्संग किया गया 11.30 से 12.00 श्री मोहनलाल मुंबई द्वारा ,रात 12.00 से 1.30 बजे तक बाबा मंडली जलगांव ,रायगढ़,सीधी,विनोद चावला चकरभाठा द्वारा भजन, कीर्तन,सत्संग किया गया बाबा की देवरी साहेब पर दिन भर मत्था टेकने वालो का ताता लगा रहा आज 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे भगवान श्री झूलेलाल जी का बाहरहना साहेब दोपहर 1 बजे शोभायात्रा निकलेगी वहीं दोपहर 1.30 बजे छत्तीसगढ़ सिंधी साधु समाज के संत जानो का विशेष भोजन होगा, रात 8 बजे गोदड़ीवाले बाबा की अखंड धुनी साहेब का आरंभ होगा वहीं 9 दिसंबर को मेघा ब्लड डोनेशन कैंप एस. एस. डी ब्लड बैंक के डॉ रामदेव मंधान व उनकी अनुभवी टीम के द्वारा होगा ,9 दिसंबर को ही नेत्र जाज शिविर सिटी आई सेंटर द्वारा ग्वालिनी डेंटल स्टूडियो द्वारा डॉ उमा रोहरा ग्वालिनी डेंटल मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है व धाम मे सेवा ,सत्संग,कीर्तन का कार्यक्रम लगातार चल रहा है भारत वर्ष के अनेक गोदड़ीवाला धाम से श्रद्धालु व बाबा के भक्त पहुंचना शुरू हो गए है देवपुरी , फुंडर,माना,कमल विहार, आदि जगहों के ग्रामीणों नै भंडारा प्रसाद ग्रहण किया एवं तीनों दिन भंडारा साहेब चलता रहेगा वरसी महोत्सव की सेवा मे श्री इंदर सचदेव,हरि इसरानी,अमर गिदवानी ,सतीश ‌थोरानी,पवन प्रीतवानी,घनश्याम मखीजा ,अनिल तुल्यानी,लाल खूबचंदानी,सुशील केशवानी,इंदर थोरानी,सुनील काशवानी, रॉकी काशवानी,दिलीप इसरानी ,मनीष थरानी,दिनेश दावनी,नरेश परवानी,अनेक सेवादारी सेवा मे जुटे हुए है
अमर गिदवानी ,पवन प्रीतवानी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *