झूलेलाल मंदिर, गुढ़ियारी में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

रायपुर। झूलेलाल मंदिर, गुढ़ियारी, रायपुर (छत्तीसगढ़) में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्री झूलेलाल जी के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भगवान श्री झूलेलाल जी की विधिवत पूजा एवं अर्चना से हुई। इसके पश्चात महाआरती एवं प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया गया, जिसमें मंदिर परिसर “जय झूलेलाल” के जयकारों से गूंज उठा। दोपहर में साईं जी का सत्संग आयोजित किया गया, जिसने भक्तों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।

इस पावन अवसर पर सतगुरु श्री साईं लालदास द्वारा झूलेलाल मंदिर का रिबन काटकर उद्घाटन किया गया एवं उनके द्वारा सत्संग भी किया गया इस विशेष मौके पर हमारी विशिष्ट अतिथि देवपुरी दरबार से महंत अम्मा मीरा देवी का भी आशीर्वाद सारी संगत को प्राप्त हुआ . इस विशेष मौके पर रायपुर की सारी सिंधी पंचायत के मुखीगढ़ समाज की स्वयंसेवी संस्थाएं बढ़ते कदम का विशेष सहयोग पंचायत को मिला. इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके आशीर्वचनों से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसादी की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम का आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल मंदिर समिति, गुढ़ियारी द्वारा किया गया। समिति के पदाधिकारियों मुखी गुरनामल रोहड़ा , संजय रामानी, सुनील मेघवानी, जय खेतपाल संजय धामेजा, पवन बजाज प्रदीप छूगानी अमित पींजानी सोनू आसुदानी परमानंद वाधवा दिलीप तेजवानी महेश विशवानी, हृदयलाल मलंग , शंकर पींजानी, गोविंद विरवानी जयपाल मोटवानी चंदन रोहड़ा,विजय रामानी, संजय, अजय लालवानी, खुशाल सादानी अविनाश आहूजा


मोतीराम सचदेव महेश थदानी नानकराम वाधवानी महेंद्र चंदवानी लक्ष्मण हेमनानी मुकेश चोइथवानी,राजकुमार मनशानी नीरज नागवानी नरेश कृपलानी
इन सबने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सेवाभावियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *