रायपुर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संत कंवर राम साहब का 41वां बरसी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन समता कॉलोनी स्थित माता सावित्री देवी बाबा हरिश्चंद्र दरबार में 10, 11 और 12 अक्टूबर को संपन्न होगा। इस आयोजन की जानकारी भाई साहब अमरलाल एवं दरबार के सेवादार प्रेम प्रकाश मध्यानी ने दी।
कार्यक्रम विवरण इस प्रकार हैं —
📿 10 अक्टूबर – सुबह 12 बजे अखंड पाठ साहब का शुभारंभ किया जाएगा।
📿 11 अक्टूबर (रात्रि) – भक्ति संध्या में प्रसिद्ध कलाकार कटारिया ब्रदर्स, मास्टर सक्षम एवं कुंदन भगत (बिलासपुर) द्वारा सत्संग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
📿 12 अक्टूबर दोपहर 12 बजे – भोग साहब के बाद आम लंगर का आयोजन होगा।
📿 शनिवार रात्रि 9 बजे – साधु भोज का आयोजन किया जाएगा।
इस तीन दिवसीय आयोजन में कटनी, भोपाल, बिलासपुर, विदिशा, गोंदिया सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर संत कंवर राम साहब के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें।
संपर्क:
भाई साहब अमरलाल – 📞 87705-45776
प्रेम प्रकाश मध्यानी – 📞 93294-07988
🙏 आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं
