T20 World Cup Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले एक नया विवाद सामने आ गया है. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज माइकल वॉन ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी कि आईसीसी पर पक्षपात का आरोप लगाया है. आइए जानते है आखिर क्या है पूरा मामला?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल मिडिल ईस्ट में खराब हालातों के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी कुछ टीमें अब भी भारत में फंसी हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद चार्टर फ्लाइट के जरिए स्वदेश भेज दिया गया, जबकि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें अब भी भारत में फंसी हुई है. इसी को लेकर माइकल वॉन ने आईसीसी की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.
माइकल वॉन ने क्या कहा?
दरअसल, बीते दिन 7 मार्च को माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है. वॉन ने अपने पोस्ट में लिखा कि,’इंग्लैंड गुरुवार को टूर्नामेंट से बाहर हुआ और आज अपने घर लौटा. जबकि वेस्टइंडीज रविवार को टूर्नामेंट से बाहर हो गया और अभी भी कोलकाता में ही है. साउथ अफ्रीका का भी यही हाल है. ऐसा लग रहा है यहां पावर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसी सिचूऐशन में सभी टीमों के साथ एक जैसा बर्ताव करना चाहिए.
आज रवाना होगी दोनों टीमें
बता दे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की टीमें आज अपने-अपने घर के लिए रवाना होंगी. इससे पहले वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर मदद की गुहार लगाई थी. उन्होंने अपने पोस्ट में यह तक लिख दिया था कि वो बस घर लौटना चाहते हैं.



















