T20 World Cup 2026: लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने, जनिए हेड टू हेड आंकड़े

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. रविवार को सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. अब सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड ने होना है. यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत-इंग्लैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ेंगी. तो आइए जानते है इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले हेड टू हेड रिकॉड.

सेमीफाइनल में पिछली भिड़त का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में भारत और इंग्लैंड के बीच हाल के वर्षों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है. 2022 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर उनका ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर किया था. इसके बाद 2024 वर्ल्ड कप में एक बार फिर दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने रही. जहां भारत ने शानदार वापसी करते हुए 68 रन से जीत दर्ज के फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. अब भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में तीसरी बार एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी.

वानखेड़े में क्या कहते है रिकॉर्ड?

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों की बात करें तो दो बार दोनों टीमें इस मैदान पर आमने-सामने रही जहां दोनों ने एक-एक मैच जीता है. ऐसे में आगामी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

किसका पलड़ा भारी?

ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स पर नजर डाले तो भारत अ पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी है, लेकिन नॉकआउट मुकाबलों में इंग्लैंड ने भी अपनी ताकत साबित की है. भारत की बल्लेबाजी और स्पिन अटैक उनकी ताकत है, जबकि इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी और डेथ ओवरों में गेंदबाजी मैच का रुख पलट सकती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *