सूरजपुर के पास ट्रेन पर पथराव, एसी कोच का शीशा टूटा

छत्तीसगढ़ : के सूरजपुर जिले के पास Surajpur train stone pelting की एक घटना सामने आई है, जिससे जबलपुर से अंबिकापुर जा रही ट्रेन के यात्रियों में अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11265) पर अज्ञात युवकों ने पत्थरबाजी कर दी। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह घटना 3 मार्च की रात हुई, जब ट्रेन जबलपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। दर्रीटोला स्टेशन पार करने के कुछ ही देर बाद कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन की एसी बोगी पर पत्थर फेंक दिए। अचानक हुए इस पथराव से बोगी में बैठे यात्रियों में डर और घबराहट फैल गई। पत्थर लगने से कोच के टफेन्ड ग्लास की ऊपरी सतह पर दरारें आ गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।

घटना के समय एसी कोच में विश्रामपुर निवासी सुदर्शन मंडल और सर्वजीत कौर समेत कई यात्री सफर कर रहे थे। यात्रियों ने स्थिति संभालने के बाद अगले स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्टेशन प्रबंधन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया।

मामले में आरपीएफ थाना मनेंद्रगढ़ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 153 के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बी. के. चौधरी के मुताबिक, पत्थरबाजी करने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *