ऐतिहासिक कार्यक्रम “चंड्र जी रात” में रिकार्ड तोड़ भीड़ आएगी

किशोर अजवानी की डिमांड सबसे अधिक

रायपुर।।सिंधी समाज के चैत्र मास में आने वाले प्रमुख पर्व “चेट्रीचंड्र महोत्सव” के शुभ अवसर पर “पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत” का एक वृहद व धार्मिक आयोजन 15मार्च को होने जा रहा है।।
उक्ताशय के संबंध में प्रेस नोट जारी करते हुए प्रवक्ता द्वय दिनेश आनंद अठवानी एवं पवन प्रीतवानी ने बताया कि पूर्व में भी चंड्र जी रात कार्यक्रम विगत 17वर्षों से बीटीआइ ग्राउंड शंकरनगर में ही किया जाता रहा है,इस कार्यक्रम हेतु रायपुर वासियों की बेहद रूचि है।।इस अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम की ख़ास बात बताते हुए संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी-अध्यक्ष अमर गिदवानी के अनुसार संत सानिध्य में होने वाले कार्यक्रम में साईं युधिष्ठिर लाल जी-माताजी,संत लाल दास जी साईं चक्करभाटा, गोदड़ी धाम से अमां मीरा देवी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्निक, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दक्षिण विधायक सुनील सोनी,उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा,ग्रामीण विधायक रायपुर मोतीलाल साहू,धरसींवा क्षेत्र से विधायक अनुज शर्मा,विधायक इंद्र कुमार साहू,पूर्व रायपुर उत्तर विधायक श्रीचंद सुंदरानी, महापौर मीनल चौबे,छग चेम्बर आफ कामर्स अध्यक्ष सतीश थौरानी, सेंट्रल सिंधी पंचायत अध्यक्ष आनंद कुकरेजा,पूर्व पार्षद अजीत कुकरेजा,पूर्व एल्डरमैन जितेन्द्र बडवानी, विशेष तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।।

इस वर्ष सम्पन्न होने वाला कार्यक्रम चंड्र जी रात अंतर्राष्ट्रीय स्तर का आयोजन है।।आगंतुक कलाकार विशेषकर अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध न्यूज18इंडिया के मैनेजिंग एडिटर किशोर अजवानी जी दिल्ली, अंतर्राष्ट्रीय चेयरमैन विश्व सिंधी सेवा परिषद “लायन राजू मनवानी” मुम्बई, राॅक स्टार नील तलरेजा मुम्बई,स्वर कोकिला मंजूश्री आसुदानी मुम्बई, बेबी फ्रांसी राजकोट,बेबी कशिश राजकोट रायपुर वासियों का मनोरंजन करने आ रहे हैं,साथ ही साथ आनंद मेला का लुत्फ अवश्य उठाएं,जहां सिंधी व्यंजनो की भरमार रहेगी,लचीज व्यंजन चखने,जैसे:कड़ी चावल,बेकरी आइटम, सिंधी पकौड़ा,पापड़, खीचा,संगर की मिठाई, दाल पकवान, ढेंस की सब्जी व पकौड़ा,फलूदा, शरबत,माजून की मिठाई ,आर्टिफिशीयल ज्वेलरी,आदि सैकड़ों आइटम रहेंगे, जिसका रायपुर रहवासियों को 365 दिनों से इंतजार है।।।।सास्कृतिक कार्यक्रम:इन सभी कलाकारों को नजदीक से देखने व सुनने की इच्छा लिए रायपुर वासियों की बेहद उत्सुकता देखते ही बनती है।।प्रति वर्ष बीटीआइ ग्राउंड में 15000-20000 की संख्या में समाज जन शिरकत करते हैं।।उपस्थिति की दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस वर्ष विगत प्रत्येक वर्ष का रिकार्ड टूटने की आशंका जान पड़ती है।।समाज के वरिष्ठ श्रीचंद सुंदरानी,अध्यक्ष अमर गिदवानी,महामंत्री जीतू बडवानी,राधाकिशन सुंदरानी,दिनेश सुंदरानी, कार्यकारी अध्यक्ष किशोर आहूजा, राजेश वासवानी,इंदर डोडवानी,राजू तारवानी रवि ग्वालानी,सुदेश मंध्यान,युवा अध्यक्ष महेश आहूजा,महिला अध्यक्ष भावना व राशि बलवानी ने समाज से अपील की है,संतों का आशीर्वाद लेने एवं कार्यक्रम देखने बीटीआइ ग्राउंड शंकरनगर अवश्य आएं एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम के गवाह बने।।
प्रवक्ता:पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत

दिनेश आनंद अठवानी
मो.7879311110,9340282830

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *