Raipur: आरंग धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी, वजन बढ़ाने धान को पानी से भिगोया

Raipur: आरंग ब्लाक के भलेरा धान खरीदी केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आई हैं. जहां समिति के कुछ कर्मचारी धान की बोरियों में पाइप से पानी डाल रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. वहीं ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है.

धान का वजन बढ़ाने पानी से भिगोया

जानकारी के मुताबिक, जब समिति परिसर में यह काम किया जा रहा था, उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया और मौके पर ही विरोध जताया. ग्रामीणों का आरोप है कि धान की बोरियों में पानी डालकर उनका वजन बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है. वजन बढ़ाने धान को पानी से भिगोया.

कांग्रेस ने की जांच की मांग

वहीं मामला सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि किसानों और शासन के साथ इस प्रकार की गड़बड़ी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *