प्रकृति की ओर सोसाइटी द्वारा प्राकृतिक सब्जियों एवं हर्बल पद्धतियों पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

प्रकृति की ओर सोसाइटी द्वारा सैनिक कल्याण भवन में प्राकृतिक जागरूकता एवं हर्बल उपयोग विषय पर एक प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. नारायण साहू, अधिष्ठाता, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय ने पालक, लाल भाजी जैसी प्राकृतिक सब्जियों के पोषण महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ये न केवल स्वास्थ्यवर्धक हैं, बल्कि प्राकृतिक रंग एवं उपयोगी उत्पादों के निर्माण में भी सहायक हैं। उन्होंने टेसू के फूल एवं कत्था जैसे प्राकृतिक तत्वों के सुरक्षित एवं पर्यावरण हितैषी उपयोग की जानकारी सरल भाषा में प्रदान की।विशिष्ट वक्ता डॉ. रूना शर्मा, सौंदर्य विशेषज्ञ एवं त्वचा रोग परामर्शदाता, ने हर्बल पद्धतियों के लाभों पर प्रकाश डालते हुए त्वचा की प्राकृतिक रूप से देखभाल करने के उपाय बताए। उन्होंने रासायनिक उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सावधान रहने तथा प्राकृतिक विकल्प अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मोहन वरलियानी ने की तथा कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अनिल चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. विजय जैन, संजय शर्मा, शिल्पी नागपुरे एवं लक्ष्मी यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *