गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमी थाना चौकी अंतर्गत रविवार को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 ग्रामीण घायल हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों व घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
सीएम साय ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे को लेकर गहरी संवेदना प्रकट की और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि –
✔ मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए।
✔ गंभीर रूप से घायल 4 ग्रामीणों को ₹1 लाख की सहायता दी जाए।
✔ आंशिक रूप से घायल 4 ग्रामीणों को ₹50,000 की मदद दी जाए।
सीएम साय ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट पर लिखा,
“इस दुखद हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
कैसे हुआ हादसा?
हादसा कोटमी थाना चौकी अंतर्गत पुल के पास हुआ।
🔹 एक महिला पुल पार कर रही थी, तभी एक बोलेरो उसे टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई।
🔹 हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य लोगों – बाबूराम चौधरी और रमिता बाई की भी जान चली गई।
🔹 बोलेरो में सवार 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पीएम मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे थे यात्री