मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल, अभय रक्सेल और जय कोसले ने मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। इस Raipur Knife Attack मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास और बलवा जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल और अभय रक्सेल—को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

घटना के बाद मरही माता मंदिर के पास तनावपूर्ण माहौल बन गया। कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार लहराकर डर का माहौल पैदा किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *