भारतीय सनातन संस्कृति के आस्था, भक्ति, प्रेम व सेवा तथा सद्भाव का प्रमुख केंद्र पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ, मानव को मानवता का धर्म सीखने की प्रेरणा दे रहा है। मानवमात्र के कल्याणार्थ स्थापित यह अति प्राचीन संत परंपरा, अखंड भारत के सिंध प्रांत में इस घोर कलयुग में सनातन अर्थात् मानवता पर हो रहे निरंतर आघातों से, करुणा के सागर संस्थापक संत जी ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर धर्म को संबल देने, धर्म की ज्योति को लगातार जलाए रखने के लिए इस संत परंपरा की नींव आज से लगभग 317 वर्ष पूर्व रखी थी। इस महान संत परंपरा की नवम् ज्योति परम पूज्य संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के प्रेरणादायक कुशल नेतृत्व में निरंतर हर क्षेत्र में सेवा के नए आयाम स्थापित करते हुए शदाणी दरबार तीर्थ अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन कर रहा है।शिव अवतारी संत परंपरा की सातवीं ज्योति परम पूज्य संत राजाराम साहब जी करुणा, प्रेम विनम्रता की मूर्ति थे। उनके द्वारा किए गए अनेक सेवा कार्यों को याद करते हुए उनके परमात्मा से एकाकार हो परमात्मा स्वरुप होने की तिथि को वर्सी महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है, और इस पावन अवसर पर सेवा कार्यों की गंगा बहायी जाती है।आज इस महोत्सव का शुभारंभ नवम् ज्योति संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के करकमलों द्वारा प्रातः 9:00 बजे आशादीवार एवं षोडश मातृका पूजन,कलश स्थापना के साथ पंडित रामचंद्र शास्त्री गल द्वारा संत वृंदों की आशीर्वादक उपस्थिति में कराया गया। विश्व कल्याण की भावना से ओत-प्रोत सर्व अरिष्ट हर शांति महायज्ञ 1:00 pm बजे पंडित रामचंद्र शास्त्री गल द्वारा मोक्ष की नगरी हरिद्वार से पधारे संत द्वव्य स्वामी अभिषेक चैतन्य जी तथा स्वामी मोहन दास जी, काशी से पधारे महामण्डलेश्वर स्वामी गोविंदनंद जी तथा स्वामी सनत गुरुजी आदि संतो- महात्माओं की उपस्थिति में संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी की मेजबानी में 66 जोड़ो ने किया, यज्ञ के पश्चात् ध्वजारोहण धूमधाम से किया गया।सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी में रजत वर्षगांठ मना चुकी मेडिकल सेवाओं का भव्य उद्घाटन संत श्री जी ने सभी संतो महात्माओं के सानिध्य में तथा वृंदावन से उसी समय पधारे,आचार्य डा. पुंडरीक गोस्वामी जी की भी आशीर्वादक उपस्थिति में किया गया। सभी ने मेडिकल कैंप के बारे में अपने विचार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की की इस पूर्ण रूप से निशुल्क मैडिकल कैंप व्दारा सेवा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किया जा रहे हैं,जो सभी को प्रेरणा देता है, यहां तक की जिसमें सोनोग्राफी और एक-रे तथा जितने भी टेस्ट है पूर्ण रूप से निशुल्क है, का अधिक से अधिक जनता जनार्दन लाभ ले सके। फ्री मेगा मेडिकल कैंप तथा देश के ख्याति प्राप्त डॉक्टरों की सेवाओं का भरपूर लाभ सभी को प्राप्त हो। गौरतलब है कि कैंसर रोग विशेषज्ञ, स्किन रोग विशेषज्ञ,अस्थि रोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन, गाइनेकोलॉजिस्ट, हृदय रोग विशेषज्ञ, तथा फिजियोथैरेपिस्ट आदि विभिन्न क्षेत्रों के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके यह संतों की अदम्य उत्कंठा है।रात्रि लगभग 8:00 बजे दीप प्रज्वलन व धर्म ग्रंथो के पाठ के साथ वर्सी महोत्सव का विधिवत उद्घाटन संतों महात्माओं महामंडलेश्वरों की आशीर्वादक उपस्थिति में हुआ।
शदाणी दरबार में अंतर्राष्ट्रीय वार्षिकोत्सव (वर्सी महोत्सव) के साथ मेगा मेडिकल कैंप का भव्य शुभारंभ



















