महिला दिवस पर बस्तर में महतारी वंदन सम्मेलन, 25वीं किस्त जारी करेंगे CM साय

रायपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में आज ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस खास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे प्रदेशभर की महिलाओं के बैंक खातों में महतारी वंदन योजना 25वीं किस्त जारी करेंगे।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित यह सम्मेलन मातृशक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक भागीदारी को मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी की उम्मीद है।

सम्मेलन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं को सरकार की अलग-अलग योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों और पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। इससे महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरणा मिलेगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

महतारी वंदन योजना 25वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक कुल 16,237 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर हो जाएगी। इस आर्थिक सहयोग से महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर भी बेहतर ध्यान दे पा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *