रायपुर-दुर्ग मार्ग पर खारून पुल बंद…ट्रैफिक डायवर्सन योजना लागू

रायपुर: दुर्ग-भिलाई से रायपुर की यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास खारून नदी ब्रिज की मरम्मत का काम आज से शुरू हो गया है। इसके चलते अगले एक महीने तक खारून पुल पूरी तरह बंद रहेगा और इस रूट पर ट्रैफिक वन-वे सिस्टम के तहत संचालित होगा।

रायपुर और दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नया ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए 44 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।


दुर्ग से रायपुर के लिए वैकल्पिक मार्ग

  1. रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय, आरंग, अभनपुर की ओर वाहन चालक:
    • सेलूद → पाटन → अभनपुर मार्ग का उपयोग करें।
  2. दुर्ग-भिलाई रिसाली-उतई मार्ग से रायपुर आने वाले वाहन:
    • सेलूद → फूंडा → जामगांव → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर मार्ग अपनाएं।
  3. चरोदा-कुम्हारी-भिलाई 3 से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक:
    • सिरसा गेट → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर मार्ग।
  4. कुम्हारी-अहिरवार मार्ग से रायपुर आने वाले वाहन चालक:
    • कुम्हारी → उरला → खमरिया → अमलेश्वर मार्ग।
  5. कुम्हारी टोल से रायपुर की ओर आने वाले वाहन:
    • कुम्हारी टोल → चन्दनीडीह तक वन वे मार्ग का पालन करें।

रायपुर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालकों के लिए मार्ग

  • कार और बाइक चालक चन्दनीडीह ग्राम से लेफ्ट होकर पुराना रपटा/पुल का उपयोग कर कुम्हारी टोल तक पहुंच सकते हैं।
  • रायपुर से भटगांव होते हुए दुर्ग या भिलाई जाने वाले वाहन चालक अमलेश्वर और मोतीपुर मार्ग का इस्तेमाल करें।

पुलिस की अपील और सुझाव

पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि परिवर्तित मार्ग का अधिकतम उपयोग करें। विशेष रूप से एयरपोर्ट, हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *