Kanker: अपराधियों की खैर नहीं! आ गई गुलाबी कमांडो, अब महिला कमांडोज करेंगी अपराधियों का सफाया

Kanker: “गुलाबी गैंग”….ये नाम सुनते ही आपके मन में आया होगा कि गांव के महिलाओं की टोली होगी, गुलाबी साड़ी और हाथों में लाठी होगी. जो हिंसा, उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ मैदान में होंगी लेकिन कांकेर का गुलाबी गैंग इससे अलग है. यहां अपराध नियंत्रण का जिम्मा, पुलिस की गुलाबी महिला कमांडो को सौंपा जा रहा है.

कांकेर में गुलाबी गैंग महिला कमांडो संभाल रही मोर्चा
कांकेर में अपराधों पर नियंत्रण का जिम्मा अब महिलाओं को सौंपा जा रहा है. यह महिलाएं कोई और नहीं पुलिस की महिला कमांडो है. जो अब गुलाबी कमांडो बनकर अपराधों पर अंकुश लगाने तैयार हैं. दिन के उजाले से लेकर रात के अंधेरे में भी महिला कमांडो अपने कार्यो पर तैनात रहकर अपराधों पर अंकुश लगाने कार्य करेंगी.

कांकेर जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार सौंपने के बाद आईपीएस अधिकारी निखिल कुमार राखेचा ने अपराधों पर लगाम कसने अनेक प्रयत्न कर रहे है. जिनमे से एक है “महिला रक्षा टीम”. कांकेर पुलिस की यह महिला कमांडो गुलाबी ड्रेस, गुलाबी हैलमेट और गुलाबी स्कूटी में सवार होकर शहर के गली मोहल्लों, स्कूल, छात्रावास व अन्य साथ स्थानों पर घूम रही है.

अपराधिक मामलों पर दिखने लगा असर
महिला टीम बताती है कि रोजाना इस तरह के लोग मिलते है, जिन्हें समझाइस भी दी जा रही है, बीते कुछ दिनों में इसका नतीजा भी देखने को मिला है. असमाजिक तत्व के लोग अब कम संख्या में नजर आने लगे है.

अब जरा इनके स्कूटी का खासियत भी जान ले, गुलाबी कलर में तैयार की गई इस स्कूटी में लाइट, शायरन, पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर, बारकोर्ड सहित अन्य चीजे दी गई है. बारकोर्ड को स्कैन करने से छत्तीसगढ़ सरकार का अभिव्यक्ति एप खुलता है. जिसमें महिला संबंधित अपराधों की जानकारी सहित, महिलाएं आसानी से शिकायत और आपातकाल की स्थिती में कॉल कर सकती है, ताकि उन्हें तत्काल सहायता मिल सके.

टीम स्कूलों में भी बीते 3 सालों से स्कूल, कॉलेज व अन्य जगहों पर पहुंच कर बच्चों व महिलाओं को आत्मरक्षा और महिला संबंधित अपराधों से बचने के गुण सीखा रहे है. जिसका परिणाम भी देखने को समय-समय पर मिलता रहा है. पुलिस की यह गुलाबी महिला कमांडों ना केवल समाज मे बदलाव लाने भल्कि हिंसा, महिला उत्पीड़न, भेदभाव, अपराधियों के नियंत्रण, कानून के पालन कराने में कारगर साबित होगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *