Jagdalpur: महिला दिवस पर बस्तर से ‘महतारी वंदन’ का संदेश, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जारी करेंगे 25वीं किस्त

Jagdalpur: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बस्तर में इस बार महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा आयोजन होने जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को बस्तर दौरे पर रहेंगे, जहां नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन में शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे हजारों महिला हितग्राहियों के खातों में राशि पहुंचेगी.

प्रशासन की तैयारियां पूरी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन को महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से जोड़कर देखा जा रहा है. सम्मेलन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.

मिलेट कार्ट का भी वितरण करेंगे मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिलाओं को मिलेट कार्ट का वितरण भी करेंगे और महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की प्रेरक कहानियों पर आधारित सक्सेस स्टोरी की किताब का विमोचन भी करेंगे. बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के मुताबिक इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री टोकन साहू समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *