भीषण सड़क हादसा…बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर, 12 से अधिक घायल

 कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

केशकाल थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

रायपुर से जगदलपुर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार महिंद्रा बस यात्रियों को लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन नियंत्रण खोकर सड़क से उतर गए और पास स्थित एक पेड़ से जा टकराए।

चालक वाहन में फंसा, रेस्क्यू जारी

हादसे के बाद बस चालक वाहन के भीतर बुरी तरह फंस गया। पुलिस और राहत टीम उसे बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।

घायलों का इलाज जारी

इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *