प्रकाशनार्थ40 वीर जवानों की शहादत ब्लैक डे14 फरवरी 2019 जरा याद करो कुर्बानी

– रायपुर, प्रत्युषा फाउंडेशन के द्वारा पुलवामा में शहीद हुए 40 वीर जवान शहीदों की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संस्था की अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन वॉर्ड क्रमांक 65 के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मठपारा रायपुर में किया गया. पुलवामा में 40 शहीद हुए वीर जवानों के तैलीय चित्र पर पुष्प व 40 दीपक प्रज्वलित कर 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि अर्पित किया. ये पल स्कूल के वातावरण को ग़मगीन भरा हुआ पल सभी की आंखे नम थी.शाला के छात्रों ने शहीद जवानों के याद में चित्रकला, भाषण व गायन प्रतियोगिता रखी गई थी. सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजयकांत शर्मा पूर्व सैनिक एस पी जी / एन एस जी कमांडो (प्रधानमंत्री सुरक्षा), अतिथि श्रीमती जयश्री नायक पार्षद मठपारा (उप नेता प्रतिपक्ष), अतिथि अरविन्द ओझा अध्यक्ष वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सर्व युवा परिषद, कन्हैया अग्रवाल (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), डॉ. सुनील कुमार ओझा सी ई ओ एस के केयर हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका, स्कूल की प्राचार्य डॉ. रीना पांडे, संस्था के उपाध्यक्ष अर्चना वोरा, उपाध्याय शशि यादव, उप सचिव आयुष मिश्रा विद्या भट्ट शाला के शिक्षक शिक्षिका, 200 से अधिक छात्र – छात्राएं, सफाई कर्मी आदि उपस्थित थे.प्रेषक – अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा, प्रत्यूषा फाउंडेशन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *