आज रविवार, 4 मई 2025 को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा है, जिससे सभी 12 राशियों पर अलग-अलग असर पड़ेगा। आइए जानते हैं, आपके लिए आज का दिन क्या संदेश लाया है।
मेष राशि: चंद्रमा चौथे भाव में है, जिससे मन थोड़ा अशांत रहेगा। भावनाओं में बह सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी और ऑफिस में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है।
वृषभ राशि: चंद्रमा तीसरे भाव में है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कल्पनाशक्ति से लाभ मिलेगा। छोटी यात्रा के योग हैं और पारिवारिक मामलों में रुचि बनी रहेगी।
मिथुन राशि: दूसरे भाव में चंद्रमा आपके आर्थिक मामलों में थोड़ी रुकावट ला सकता है, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और अविवाहितों के लिए शुभ संकेत हैं।
कर्क राशि: चंद्रमा आपकी ही राशि में है, इसलिए आज आप भावुक रहेंगे। उपहार, घूमना-फिरना और मांगलिक कार्य संभव हैं। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
सिंह राशि: बारहवें भाव में चंद्रमा तनाव और अनावश्यक खर्च बढ़ा सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें और वाणी में संयम रखें।
कन्या राशि: ग्यारहवें भाव में चंद्रमा लाभ दिलाएगा। व्यापार और नौकरी में उन्नति होगी। मित्रों और बच्चों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
तुला राशि: चंद्रमा दसवें भाव में है, जिससे कार्यस्थल पर सफलता और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। मां से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि: नवें भाव में चंद्रमा कुछ नकारात्मक अनुभव ला सकता है। आलस्य हावी रहेगा और विरोधियों से सावधान रहें। विदेश संबंधी समाचार मिल सकते हैं।
धनु राशि: आठवें भाव में चंद्रमा नई शुरुआतों के लिए अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खर्च पर नियंत्रण रखें।
मकर राशि: सातवें भाव में चंद्रमा भागीदारी और रिश्तों में लाभ देगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पर सेहत पर ध्यान दें।
कुंभ राशि: छठे भाव में चंद्रमा सफलता दिलाएगा। विरोधी कमजोर पड़ेंगे। व्यापारियों को नए ग्राहक मिलेंगे और सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि: पांचवें भाव में चंद्रमा प्रेम और रचनात्मकता बढ़ाएगा। विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। थोड़ी पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है, ध्यान रखें।