चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, सिंधी समाज रायपुर,रजि.5934

रायपुर।।

“सिंधी समाज शहर में अव्यवस्था का कारण नहीं बनना चाहता”

“सिंधी समाज पोलिस प्रशासन के खिलाफ नहीं जाएगा”

जहां बात जनहित की आती है,सिंधी समाज व्यवस्था के साथ है

रायपुर।।जहां बात व्यवस्था व जनहित की आती है,सिंधी समाज व्यवस्था बनाने हेतु सदैव समर्थन देता आया है।।रायपुर वासियों को अव्यवस्था में झौंकना, प्रशासन से तालमेल न बिठाना, हमारे समाज ने सीखा ही नहीं।।:मुखी मनूमल।।

चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, सिंधी समाज रायपुर,के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत 59वर्षों से समस्त रायपुर की सभी झांकियां लाखेनगर चौक से निकलकर लाखेनगर चौक में समाप्त होती रही हैं।।इस वर्ष भी भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा की प्रशासनिक अनुमति मिलने पर सिंधी समाज में हर्ष व्याप्त है।।प्रशासन ने पूर्व की भांति इस वर्ष आंशिक परिवर्तन कर यह अनुमति दी है।।

प्रशासन ने पूर्व में हमें सहयोग दिया है,आशा करते हूं,आगे भी यही सहयोग यथावत रहेगा।।

पूर्वानुसार शहर की सभी झांकियां लाखेनगर मैदान में एकत्रित होकर पुरानी बस्ती, कंकाली पारा,तात्यापारा, बढ़ई पारा,रामसागर पारा,राठौर चौक, तेलघानी नाका,स्टेशन रोड गुरूद्वारा,संजय गांधी चौक,गुरूनानक चौक,से एम जी रोड, पूर्व में जो स्वागत पंडाल जय स्तम्भ चौक पर लगते थे,वे आज मंजू ममता होटल के आसपास शारदा चौक तक लगेंगे,जहां प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा का भव्यतम स्वागत भी होगा।।
रायपुर शहर की ट्रेफिक व्यवस्था को सुधारने की दिशा में प्रशासन से कंधे से कंधा मिलाकर सिंधी समाज खड़ा है।।वरिष्ठ पोलिस अधिकारी- पोलिस कमिश्नर के आग्रह पर जयस्तम्भ चौक पर होने वाली अनियमितताओं से बचने,रायपुर के जन सामान्य को होने वाली अव्यवस्थाओं से बचने की दिशा में इस वर्ष शोभायात्रा शारदा चौक से लाखेनगर को रवाना हो जाएगी।।

चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, सिंधी समाज रायपुर शोभायात्रा की मिली हुई अनुमति से सम्पूर्ण सहमत है।।कारण की,जहां समूचे रायपुर की दुविधा व सुविधा की बात आती है,सिंधी समाज रायपुर, अंचल के नागरिकों के साथ रहेगा।।समाज में किसी प्रकार की असहमति नहीं है,व्यवस्था बनाने की दिशा में सिंधी समाज एकजुट है।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *