CG News: अफीम की खेती और मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, 17 मार्च को रायपुर में होगा बड़ा प्रदर्शन

CG News: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अफीम की अवैध खेती और मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी. 17 मार्च को रायपुर में होने वाले इस प्रदर्शन में प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटेंगे.

प्रदेश भर से रायपुर पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस ने विधानसभा घेराव को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के आह्वान पर 17 मार्च को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे और विधानसभा का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

मनरेगा बचाओ संग्राम और अफीम खेती का विरोध

कांग्रेस इस प्रदर्शन को मनरेगा बचाओ संग्राम और प्रदेश में हो रही अवैध अफीम खेती के विरोध से जोड़कर बड़ा आंदोलन बनाने की तैयारी में है. पार्टी का आरोप है कि प्रदेश में अवैध गतिविधियों को रोकने में सरकार विफल रही है.

PCC चीफ दीपक बैज ने दिए निर्देश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विधानसभा घेराव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और जनता के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा.

भाजपा विधायक ने साधा निशाना

17 मार्च कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने वाली है. इस मामले पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि प्रदर्शन कांग्रेस का जन्‍म सिद्ध अधिकार है. उन्होंने कहा कि बे- लाइन होकर काम करना उनको शोभा देता है. विधायक पुरंदर ने आगे कहा कि मनरेगा का नाम बदला गया लेकिन किसानो मजदूरों का हित सोचा गया.

हमने उनका नाम रखा है, जो गांधी जी के आराध्य थे. अब कांग्रेस इसे लेकर प्रदर्शन कर रही है. उन्‍होंने कहा कि धर्मातरण कानून को लेकर बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि शासन प्रशासन से निवेदन करता हूं कि जो भी धर्म परिवर्तन करता है, उन्‍हें दूसरे यानी मूल धर्म का लाभ नहीं मिलना चाहिए. उन्‍होंने कहा कि आप चर्च जाअए उससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन करवाना गलत है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *