होली के बाद तालाब में मिला युवक का शव, रायपुर के युवक की डूबने से मौत की आशंका

छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में पाटन तालाब में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। होली के दूसरे दिन गुरुवार सुबह ग्राम राखी के एक तालाब में युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने जब पानी में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव के कुछ लोग रोज की तरह सुबह तालाब के आसपास टहल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते हुए एक युवक के शव पर पड़ी। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पाटन थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और उसे अपने कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू की। मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच के दौरान मृतक की पहचान सूरज दास मानिकपुरी (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रायपुर जिले के सेजबहार क्षेत्र का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, सूरज दास मानिकपुरी होली का त्योहार मनाने अपने ससुराल ग्राम राखी आया हुआ था। बताया जा रहा है कि होली खेलने के बाद वह तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान संभवतः गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *