बिलासपुर शहर के कोन्हेर गार्डन और छत्तीसगढ़ भवन के आसपास लंबे समय से चल रहे देह व्यापार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय रहवासियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई शिकायत के अनुसार, हर शाम संदिग्ध युवतियों और महिलाओं का जमावड़ा लगने से माहौल अशांत हो रहा था, जिससे आम परिवारों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
👉 शनिवार सुबह, पुलिस की रक्षा टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान तीन महिलाओं और एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ में महिलाओं ने देह व्यापार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें महिला थाना लाया गया और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
🚓 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में अब नियमित गश्त की जाएगी ताकि ऐसी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके और क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।



















